Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 List राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में नाम चेक करें

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Scheme: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की Rajasthan Free स्मार्ट फ़ोन योजना 2023 की शुरुआत 10 अगस्त 2023 से होने जा रही है| इस योजना के तहत राजस्थान के चिरंजीवी परिवारों की मुखिया (महिला) को राजस्थान सरकार की तरफ से एक स्मार्टफोन व 3 साल के लिए इंटरनेट मुफ्त में दिया जाएगा| जिनके वितरण के लिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के सभी जिलों में शिविर लगाए जाएंगे जहां से चिरंजीवी परिवार की मुखिया (महिला) मुफ्त स्मार्टफोन प्राप्त कर सकती है| राजस्थान में कुल 1.35 करोड़ महिलाओं को फ्री मोबाइल व इंटरनेट दिया जाएगा| राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 का उदेश्य महिलाओं व छात्राओं को ऑनलाइन जोड़ना व शिक्षित करना है| Indira Gandhi Free स्मार्ट फ़ोन योजना 2023 कब मिलेगा, कैसे मिलेगा, जरूरी दस्तावेज इत्यादि से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे पेज पर दी गई है|

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023

Indira Gandhi Free Smartphone Yojana 2023 Details

योजना का नामराजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023
जारी की जाएगीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत के माध्यम से
भाषाहिंदी
राज्यराजस्थान
लाभार्थीचिरंजीवी परिवार की मुखिया (महिला)
फ्री स्मार्टफोन वितरण के प्रथम चरण की प्रारम्भिक तिथि10 अगस्त 2023
CategoryYojana
आधिकारिक वेबसाइटdigitalsakhi.rajasthan.gov.in

Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023 कब व कैसे मिलेंगे

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को कुल 1.35 करोड़ फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे| राजस्थान में फ्री मोबाइल का वितरण कई चरणों में किया जाएगा| Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023 के पहले चरण की शुरुआत 10 अगस्त 2023 को होने जा रही है| पहले चरण में 40 लाख फ्री मोबाइल के साथ 3 साल तक फ्री इंटरनेट का वितरण किया जाएगा| चिरंजीवी परिवारों की महिलाए राजस्थान सरकार द्वारा लगाए जाने वाले शिविरों से जरूरी दस्तावेज की मदद से फ्री स्मार्टफोन प्राप्त कर सकती है|

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Budget

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले बजट में चिरंजीवी कार्ड धारक महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन व इंटरनेट देने की घोषणा की थी| जिसके तहत 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे| राजस्थान फ्री समर्टफोन योजना के लिए राज्य सरकार ने 12000 करोड़ का बजट रखा है|

Indira Gandhi Free Smartphone Scheme 2023 Details

राजस्थान सरकार द्वारा फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत लाभार्थियों को 5 इंच टच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन दिए जाएंगे जिनमे 32 GB स्टोरेज की क्षमता होगी| इन मोबाइलों में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप्प डाउनलोड होंगे जिनके द्वारा लाभर्थियों को राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त होगी| वर्तमान में राज्य सरकार के द्वारा 28 फ्लैगशिप योजनाएं चलाई गई है| साथ ही राज्य सरकार के द्वारा फ्री स्मार्टफोन के साथ 3 साल तक लोकल और एसटीडी कालिंग के साथ 5GB डाटा प्रति माह मुफ्त में दिया जाएगा| जिसमे सभी प्रकार सुविधाएं उपलबध होगी जैसे ब्लूटूथ, ड्यूल सिम, wifi , इंटरनेट इत्यादि| इस योजना के द्वारा दिए जाने वाले फ्री स्मार्टफोन की अनुमानित कीमत लगभग 6000 से 10000 रुपये होगी|

Indira Gandhi Free Mobile Yojana Rajasthan 2023 Eligibility

फ्री स्मार्टफोन योजना वितरण के प्रथम चरण के लिए निम्लिखित पात्रता वाले लाभार्थी होंगे:

  • सरकारी विद्यालयों में 09वीं से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राएं
  • सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओ (महाविद्यालय/ ITI) में अध्यनरत छात्राएं
  • विधवा पैंशन प्राप्त कर रही महिलाएं
  • महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाली मुखिया महिलाएं (वर्ष 2022-2023)
  • इंदिरा गाँधी शहरी रोजगार गारंटी तहत 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाली मुखिया महिलाऐं (वर्ष 2022-2023)
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023

Free Smartphone Yojana Rajasthan 2023 Important Documents

फ्री स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए शिविर में निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल कॉपी लाना अनिवार्य है:

  • यदि लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से कम है तो उनके साथ चिरंजीवी मुखिया का आधार कार्ड एंव चिरंजीवी मुखिया का उपलबध होना अनिवार्य है
  • 9वीं व 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्राओं को अपना आईडी कार्ड एंव एनरोलमेंट नंबर का कार्ड लाना अनिवार्य है
  • पैन कार्ड (यदि हो तो)
  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • विधवा पेंशन का पी पी ओ नंबर (विधवा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए)
  • जन आधार कार्ड

Indira Gandhi Smartphone Yojana 2023 राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना में अपना नाम चेक करें

इंदिरा गाँधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 के पहले चरण में आपको मोबाइल मिलेगा या नहीं इसके बारे में आप नीचे दिए गए चरणों की मदद से चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको चिरंजीवी योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा  जिसकी डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है
  • होम पेज खुलते ही आपको सबसे पहले रेजिस्ट्रेशन स्थिति की खोज का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना है
  • अब एक न्य पेज खुलेगा जन आधार नंबर दर्ज करने हैं व सर्च बटन पर क्लिक करना है
  • यदि योजना में आपका नाम होगा तो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा अन्यथा आप इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते| 

Rajasthan Free Mobile & Internet Yojana 2023 Important Links

ऑफिसियल वेबसाइटwww.digitalsakhi.rajasthan.gov.in
नोटिफिकेशन पीडीऍफ़डाउनलोड करें
राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना में अपना नाम चेक करेंचेक करें

Rajasthan Free Smartphone Yojana 2023 स्मार्टफोन कैसे प्राप्त करें

लाभार्थी निम्नलिखित चरणों की मदद से फ्री स्मार्टफोन एंव सिम कार्ड प्राप्त कर सकते है:

  • सबसे पहले लाभार्थी को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिविर में सभी जरूरी दास्तवेजों को लेकर जाना है
  • डेस्क-1 पर जाना है जहां आपके दस्तावेजों की पहचान की जाएगी व लाभार्थी के फ़ोन में जन आधार e-wallet app डाउनलोड करके अन्य जानकारी दी जाएगी|
  • डेस्क-2 पर जाना है जहां IGSY Application द्वारा DoIT&C अधिकारी जोन 2 में हेल्पडेस्क पर उपलब्ध रहकर लाभार्थी की पात्रता की पहचान कर जन आधार e-wallet KYC फॉर्म उपलबध करवाएंगे|
  • डेस्क-3 पर जाना है जहां आपको अपनी पसंद की सिम व इंटरनेट डाटा प्लान दिया जाएगा|
  • डेस्क-4 पर आपको अपनी पसंद का फ़ोन चुनना है जिसको आप किसी भी डीलर से खरीद सकते हैं|
  • डेस्क-5 पर आपको DoIT&C अधिकारी को मोबाइल व सिम के बारे में जानकारी देनी है जिसको वह अपने लैपटॉप में एंट्री करेगा जिससे मोबाइल व सिम खरीदने के लिए लाभार्थी के बैंक खाते में रुपये आएँगे|

Indira Gandhi Free Mobile Yojana 2023 FAQs

राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 के प्रथम चरण में कितने स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे?

RSFSY 2023 के प्रथम चरण में 40 लाख स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे|

इंदिरा गाँधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 के लिए स्मार्टफोन वितरण के प्रथम चरण की शुरुआत कब होगी?

इंदिरा गाँधी फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 के लिए स्मार्टफोन वितरण के प्रथम चरण की शुरुआत 10 अगस्त 2023 को होगी|

Leave a Comment